पाकिस्तान को बड़ा झटका, फाइज़र और शेल के बाद यह बड़ी कंपनी बंद करेगी कारोबार
फाइज़र और शेल के बाद अब प्रॉक्टर ऐंड गैंबल (पी ऐंड जी) ने पाकिस्तान में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और ऑपरेशन बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि, कंपनी उपभोक्ताओं तक अन्य विकल्पों के जरिए उत्पाद पहुंचाएगी। जून 2025 में कंपनी ने वैश्विक पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत ब्रैंड्स घटाने और दो साल में 7,000 नौकरियां कम करने की घोषणा की थी।