पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कोयला खदान में हुआ विस्फोट, 32 मज़दूरों की मौत; 10 फंसे
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में कोयला खदान में हुए विस्फोट में कम-से-कम 32 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि 10 फंस गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मिथेन गैस जमा होने से विस्फोट हुआ। एक अधिकारी ने बताया, "मिथेन गैस विस्फोट के बाद किसी के ज़िंदा बचने की संभावना कम होती है, क्योंकि ऑक्सीजन लेवल ज़ीरो हो जाता है।"