पाकिस्तान का मीठी शहर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है, यहां दिवाली, कृष्ण जन्माष्टमी समेत होली का त्योहार भी धूम-धाम से मनाया जाता है। डॉन की रिपोर्ट में बताया गया कि एक रिपोर्टर से सिंध के शख्स ने कहा, "मैं सिंध का हिंदू हूं लेकिन मैं अपनी पूरी ज़िंदगी मुस्लिमों के साथ रहा हूं इसीलिए हम रमज़ान में रोज़ा रखते हैं।"