inshorts

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे का कांग्रेस ने क्यों किया विरोध?

नई दिल्ली में हुए 'SCO सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम' में पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक के शामिल होने का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया। पार्टी ने ऐसे मंत्री को आमंत्रित और आवभगत करने पर आपत्ति जताई जिसने 'हाथ काटने' व 'खून बहाने' जैसी धमकियां दी थीं।