पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को लंदन में शख्स ने दी गाली, कहा- छूरी मार दूंगा

लंदन (यूके) में मेट्रो ट्रेन में सवार पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाज़ा मोहम्मद आसिफ को चाकू मारने की धमकी और गाली देते हुए शख्स का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। शख्स ने कहा, "इसे चुपचाप ले जाओ...मैं छूरी भी मार सकता हूं।" आसिफ के करीबी सूत्रों ने पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज़ से बातचीत में इस वीडियो को असली बताया है।