इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप से निचली अदालत द्वारा 'बाइज़्ज़त बरी' किए गए प्रदीप कुमार नामक व्यक्ति को अपर ज़िला जज के तौर पर नियुक्त करने का राज्य सरकार को निर्देश दिया है। प्रदीप ने 2017 में उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हालांकि, उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया था।