पाकिस्तान का वह प्रांत जो जिन्ना से करता है नफरत, दिल्ली के खान व गफ्फार मार्केट से क्या है कनेक्शन?
भारत के बंटवारे के समय नॉर्थ-वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस (खैबर पख्तूनख्वा) में मोहम्मद अली जिन्ना का विरोध था। 1946 के चुनाव में खान साहिब मुख्यमंत्री बने थे। उनके भाई खान अब्दुल गफ्फार 'फ्रंटियर गांधी' कहलाते थे। बंटवारे के बाद दोनों ने कई हिंदुओं-शरणार्थियों को सुरक्षित भारत पहुंचाने में मदद की। उन्हीं के सम्मान में खान मार्केट-गफ्फार मार्केट के नाम पड़े।