रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने मंगलवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 'शाहीन-3' मिसाइल का टेस्ट किया लेकिन मिसाइल निशाना चूक गई और डेरा गाज़ी खान में परमाणु केंद्र के पास ब्लास्ट हो गई। इसका मलबा नागरिक बस्तियों के बेहद करीब डेरा बुगटी (बलूचिस्तान) में गिरा। बकौल रिपोर्ट्स, इलाके में इंटरनेट बंद कर मीडिया को कवरेज से रोका गया।