पाकिस्तान के स्कूल में फटा 'खिलौना बम'

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित एक निजी स्कूल में एक अनएक्सप्लोडेड मोर्टार शेल फट गया है जिसे स्थानीय लोग खिलौना बम कहते हैं। घटना में 4 विद्यार्थी घायल हुए हैं। स्कूल के मुताबिक, फोर्थ ग्रेड का एक बच्चा खिलौने जैसे दिखने वाले बम को रास्ते से उठाकर क्लास में ले आया था। इसके बाद बम क्लासरूम में ही फट गया।