पाक के साथ मैच से पहले टॉस पर भारत के साथ हुआ 'धोखा', विवाद का वीडियो आया सामने

महिला वनडे विश्व कप 2025 में रविवार को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले टॉस के दौरान भारतीय टीम के साथ 'धोखा' हो गया जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के सिक्का उछालने पर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टेल्स पुकारा लेकिन मैच रेफरी ने इसे हेड बताते हुए पाकिस्तान को टॉस जितवा दिया।