पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस (पीआईए) के 34 विमानों में से 17 को पैसों की तंगी के चलते आवश्यक कलपुर्ज़े ना मिल पाने के कारण उड़ान भरने से रोक दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, वर्तमान में एयरलाइन के बोइंग 777 बेड़े में 12 में से 7 विमान और एयरबस ए320 के 17 विमानों में से 7 काम नहीं कर रहे हैं।