पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों की मौत पर राशिद खान ने जारी किया बयान

अफगानिस्तानी कप्तान राशिद खान ने पाकिस्तानी हमले में 3 अफगानिस्तानी क्रिकेटरों की मौत पर दुख जताते हुए कहा है, "लोगों के घरों को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है। यह अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कार्रवाइयां मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ हूं, हमारी राष्ट्रीय गरिमा सबसे पहले आनी चाहिए।"