पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा श्रीलंका
श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने 4 विकेट गंवाकर 177 रन बनाए जबकि श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की चामारी अट्टापट्टू ने 83(50) रन की नाबाद पारी खेली।