प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गई सरबजीत कौर नामक भारतीय महिला ने वहां एक स्थानीय व्यक्ति से निकाह करने के बाद स्वदेश लौटने की गुहार लगाई है। एक ऑडियो में कथित तौर पर सरबजीत को मदद की गुहार लगाते सुना जा सकता है। महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पास पहनने के लिए ढंग के कपड़े भी नहीं हैं।