रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी एयरफोर्स ने खैबर पख्तूनख्वा में 8 बम गिराए हैं जिसके चलते बच्चों-महिलाओं समेत 30 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी वायुसेना के जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से रविवार देर रात 2 बजे ये बम गिराए गए। बकौल रिपोर्ट्स, पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि ये हवाई हमले टीटीपी के खिलाफ ऑपरेशन के तहत किए गए।