पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दी 'खुले युद्ध' की धमकी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने धमकी दी है कि अगर अफगानिस्तान के साथ शांति वार्ता नाकाम होती है तो उसके साथ 'खुला युद्ध' होगा। दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने शनिवार को तुर्किये में शांति वार्ता का दूसरा दौर शुरू किया। हालांकि, आसिफ ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों पक्ष शांति चाहते हैं।