पाकिस्तान ने कहा है कि अगर तालिबान उसके अनुरोधों को नज़रअंदाज़ करता रहा तो वह अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन का समर्थन करने से पीछे नहीं हटेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने यह चेतावनी तुर्किये के अधिकारियों के माध्यम से तालिबान तक पहुंचाई है। पाकिस्तान का कहना है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।