रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है और आधी रात हुई इस एयर स्ट्राइक में लगभग 100 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि हमलों में आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के ठिकानों को पाकिस्तानी वायुसेना ने निशाना बनाया है। हालांकि, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने किसी भी तरह के हमले से इनकार किया है।