पाकिस्तान ने अमेरिका से की 'गद्दारी', चुपके से ईरानी विमानों को अपने एयरबेस पर दी पनाह!
अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-ईरान में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान ने सीज़फायर के दौरान चुपके से ईरानी सैन्य विमानों को नूर खान एयरबेस पर पनाह दी थी। हालांकि, पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज किया है। इस खुलासे के बाद कई अमेरिकी सांसदों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।