पाकिस्तान ने चीन से किया $3.4 बिलियन के कर्ज़ की अदायगी 2 साल तक टालने का आग्रह

पाकिस्तान ने चीन से $3.4 बिलियन के कर्ज़ को 2 साल के लिए पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया है। पाकिस्तान ने चीन के एक्ज़िम बैंक से अक्टूबर-2024 से सितंबर-2027 तक के लिए अपने ऋणों के पुनर्निर्धारण पर विचार करने का अनुरोध किया। इस्लामाबाद ने 5 महीनों में दूसरी बार बीजिंग से ऋणों को पुनर्निर्धारित करने की मांग की है।