पाकिस्तान ने चीन से मांगा अतिरिक्त 10 बिलियन युआन का कर्ज़: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने चीन से अतिरिक्त 10 बिलियन युआन ($1.4 बिलियन) कर्ज़ देने का अनुरोध किया है। पहले से ही पाकिस्तान 30-बिलियन युआन की चीनी व्यापार सुविधा का उपयोग कर चुका है। बकौल रिपोर्ट, चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग की हालिया यात्रा के दौरान मुद्रा अदला-बदली समझौते के बाद पाकिस्तान की ऋण भुगतान अवधि 2027 तक बढ़ी थी।