पाकिस्तान ने ट्रंप का न्योता किया स्वीकार, गाज़ा के 'बोर्ड ऑफ पीस' में होगा शामिल
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि गाज़ा में स्थायी शांति के प्रयासों के तहत पाकिस्तान, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होगा। यह घोषणा ऐसे समय में हुई जब पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर दावोस पहुंचे हैं। बकौल पाकिस्तानी अधिकारी, इस पहल से गाज़ा के पुनर्निर्माण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।