पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश टेस्ट से पहले टीम से दो खिलाड़ियों को किया रिलीज़
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ के पहले स्पिनर अबरार अहमद और अनकैप्ड बल्लेबाज़ कामरान गुलाम को रिलीज़ कर दिया है। पीसीबी ने कहा कि चयनकर्ताओं ने पहले टेस्ट में पूरी तरह से तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण के साथ उतरने का फैसला किया है। दोनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच के लिए वापसी कर सकते हैं।