पाकिस्तान ने बांग्लादेश के मुद्दे पर बॉयकॉट की धमकी देने के बाद T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे। टीम में बाबर आज़म, फखर ज़मान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और साहिबज़ादा फरहान शामिल हैं। वहीं, हारिस रऊफ और मोहम्मद रिजवान को टीम में शामिल नहीं किया गया।