पाकिस्तान ने मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन में दिया 'माईसेल्फ' का विकल्प, लोगों ने किया ट्रोल
पाकिस्तान का ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र पोर्टल अपने ड्रॉपडाउन मेन्यू में एक अजीबोगरीब 'माईसेल्फ' विकल्प देने के चलते वायरल हो गया है। खुद का डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के विकल्प को 'प्रीबुकिंग' और 'क्रांतिकारी' बताते हुए सोशल मीडिया यूज़र्स ने पाकिस्तान को ट्रोल किया। एक यूज़र ने कहा, "यह उन लोगों के लिए है जो अंदर से मर चुके हैं।"