पाकिस्तान ने संघर्ष में भारत की भूमिका का दावा किया तो अफगानिस्तान ने दिया जवाब
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में भारत की संलिप्तता के आरोप पर अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत के साथ संबंध बनाए रखते हैं और अपने राष्ट्रीय हितों के दायरे में इन संबंधों को मज़बूत करेंगे। पाकिस्तान के आरोप बेबुनियाद, तर्कहीन और अस्वीकार्य हैं।"