रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान द्वारा आपसी सीज़फायर को आगे बढ़ाए जाने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक्स की हैं। एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पकतीका में तीन स्थानों पर बम गिराए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है।