पाकिस्तान पर मेहरबान हुआ कनाडा, ₹320 करोड़ की सहायता का किया एलान
कनाडा ने पाकिस्तान के लिए 47.2 मिलियन कनाडाई डॉलर (₹320 करोड़ से अधिक) की सहायता का एलान किया है। इसमें बाढ़ प्रभावित बच्चों की शिक्षा के लिए 10 मिलियन कनाडाई डॉलर और जलवायु से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए 15 मिलियन कनाडाई डॉलर दिए जाएंगे। वहीं, परिवार-नियोजन समेत प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 20 मिलियन कनाडाई डॉलर दिए जाएंगे।