पाकिस्तान पर सहयोगी देशों ने किया ₹18,300 करोड़ का मुकदमा, क्या है पूरा मामला?
खाड़ी निवेशकों के एक कंसोर्टियम ने कराची की बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी 'के-इलेक्ट्रिक' को लेकर 10-वर्षों+ से चले आ रहे विवाद के संबंध में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता की कार्यवाही शुरू की है। कंसोर्टियम ने ₹18,300 करोड़ के हर्जाने की मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान सरकार ने जानबूझकर सब्सिडी का भुगतान नहीं किया और दोहरे मापदंड अपनाए।