पाकिस्तान में महंगाई के बीच लोग कर्ज़ लेकर मृत प्रियजनों को दफन कर रहे हैं। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक, रावलपिंडी में जगह की कमी से पुरानी कब्रें हटाकर दोबारा इस्तेमाल हो रहा है। बकौल रिपोर्ट, कफन पर 3,000-4,000 पाकिस्तानी रुपए (पीकेआर), कब्र की जगह/खुदाई/ईंट पर 40,000-45,000 पीकेआर और अच्छे मार्बल स्ट्रक्चर का 30,000 पीकेआर तक खर्च आ रहा है।