पाकिस्तान में 30 लाख लोग हैं 'आधुनिक गुलामी के शिकार'; जानें कैसे

चाइल्ड इंपैक्ट इंटरनैशनल की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में ईंट-भट्टों में काम कर रहे 30 लाख लोग आधुनिक गुलामी के शिकार हैं। इनमें काम करने वाले कई लोगों का पूरा परिवार कर्ज़ के चक्रव्यूह में फंसा हुआ है और ऊंची दरों के कारण यह कभी खत्म ही नहीं होता है। कानूनी व्यवस्था पूरी तरह से असफल साबित हुई है।