पाकिस्तान में 50 आतंकियों ने पुलिस चौकी घेरकर बरसाईं गोलियां, जवाबी कार्रवाई में 3 ढेर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार देर रात लगभग 50 आतंकवादियों ने फतेह खेल पुलिस चौकी पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन आतंकवादी भी मारे गए। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने भारी हथियारों से चौकी पर हमला किया था। हमले में पुलिस के दो कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं।