पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 3-वर्षीय बच्ची को शादी के लिए 60-वर्षीय शख्स को 25 लाख पाकिस्तानी रुपए में बेचे जाने के बाद लोगों में आक्रोश भड़क गया है। पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 60 साल का दूल्हा फरार है। पुलिस ने बताया कि बच्ची और उसकी मां को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है।