पाकिस्तान में आतंकियों ने निजी कंपनी के 11 कर्मचारियों को किया अगवा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गुरुवार को कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने एक निजी कंपनी के 11 कर्मचारियों को अगवा कर लिया। हालांकि, इस बीच स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध आतंकवादियों का पीछा किया और अपहृत कर्मचारियों में से 6 लोगों को बचा लिया है। वहीं, पांच अन्य बंधकों को बचाने के लिए फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।