पाकिस्तान में आत्मघाती हमलावरों ने सेना की छावनी में किया विस्फोट

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को सेना की छावनी में 2 आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ियों को छावनी के गेट से टकरा दिया जिससे जबरदस्त धमाका हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने गेट पर धमाके किए और फिर छावनी में घुसने की कोशिश की। घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है।