पाकिस्तान में आसमान छूती महंगाई के बीच पाकिस्तानी शख्स ने की पीएम मोदी की तारीफ
पाकिस्तान में आटा, आलू और प्याज़ जैसी मूलभूत चीज़ों के आसमान छूते दामों के बीच यूएई में काम कर रहे एक पाकिस्तानी शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। शख्स ने कहा, "पूरी दुनिया में इस समय सबसे सस्ता देश भारत है, आप लोग मोदी जी के लिए दुआ किया करिए...पीएम मोदी 100-200 साल आगे की सोचते हैं।"