पाकिस्तान में चीनी की कीमतें 180 पाकिस्तानी रुपए/किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। गौरतलब है, पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा था कि चीनी की कीमत 164 पाकिस्तानी रुपए/किलोग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए। कराची होलसेलर्स ग्रॉसर्स असोसिएशन के अध्यक्ष रऊफ इब्राहिम के मुताबिक, मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और केवल खुदरा विक्रेताओं को फटकार लगाई गई है।