inshorts

पाकिस्तान में खैबर-पख्तूनख्वा के CM के साथ मारपीट, विधानसभा से बाहर करने का वीडियो वायरल

खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और उनके समर्थकों के पंजाब विधानसभा परिसर में घुसने के बाद हंगामा मच गया। वीडियो में सुरक्षाकर्मी अफरीदी संग हाथापाई करते और खैबर पख्तूनख्वा के मंत्री मीना खान अफरीदी को धक्का देकर विधानसभा से बाहर ले जाते दिख रहे हैं। अफरीदी ने कहा, "वह तुम्हारे बाप की संपत्ति हैं...कि हाथ लगा रहे हो?"