पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद में हुए बम विस्फोट के बाद स्थानीय प्रशासन ने खिलौने वाली बंदूकों और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध ईद उल फितर 2025 के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लगाया गया है। स्थानीय अधिकारी ने कहा कि खिलौने वाली बंदूकें बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।