inshorts

पाकिस्तान में गरीबी के बीच सड़क पर जलेबी बेच रहे मशहूर पाकिस्तानी फुटबॉलर; वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तान में गरीबी के बीच 29-वर्षीय पाकिस्तानी फुटबॉलर मोहम्मद रियाज़ का आर्थिक तंगी की वजह से सड़क किनारे जलेबियां बेचने का एक वीडियो वायरल हुआ है। मोहम्मद रियाज़ 2018 एशियाई खेलों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस वीडियो पर फुटबॉल फैन्स कमेंट कर अपनी हैरानी का इज़हार कर रहे हैं और सरकार को कोस रहे हैं।