पाकिस्तान में चीन के 3 बिज़नेसमैन को गन पॉइंट पर बनाया गया बंधक, मारपीट कर लूटपाट की गई

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में एक गेस्ट हाउस में ठहरे चीन के 3 बिज़नेसमैन को हथियारबंद बदमाशों द्वारा गन पॉइंट पर बंधक बना लिया गया और उनके साथ मारपीट कर लूटपाट की गई। पुलिस के मुताबिक, लूटी गई नकदी और सामान की कुल कीमत 7 लाख पाकिस्तानी रुपए से ज़्यादा है। घटना के बाद चीनी नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Load More