गोल्ड लोन देने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मुथूट फाइनेंस के पास करीब 209 टन सोना है। यह पाकिस्तान के स्वर्ण भंडार का तीन गुना और ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका के स्वर्ण भंडार से अधिक है। गौरतलब है, वैश्विक स्तर पर 880 टन गोल्ड रिज़र्व के साथ भारत सातवें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 49वें स्थान पर है।