inshorts

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक होने के बाद 100 से अधिक यात्रियों को बचाया गया, 16 विद्रोहियों को मारा गया

पाकिस्तानी मीडिया ने सुरक्षाबलों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक होने के बाद 104 यात्रियों को बचा लिया गया है। इस अभियान में सेना ने 16 विद्रोहियों को मार गिराया जबकि कई इसमें घायल हुए हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेन में 9 कोच थे और इनमें 400 से ज़्यादा मुसाफिर सवार थे।