inshorts

पाकिस्तान में ढाबे पर रोटी का वज़न चेक करती दिखीं अधिकारी, लोग बोले- दुनिया मंगल तक पहुंच गई है

पाकिस्तान में एक ढाबे पर अधिकारी द्वारा रोटियों का वज़न जांचने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। अधिकारी सरकारी दरों और निर्धारित वज़न के मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रही थी। वीडियो पर एक यूज़र ने तंज़ कसते हुए कहा, "दुनिया मंगल ग्रह तक पहुंच गई और ये लोग रोटी का वज़न जांच रहे हैं।"