पाकिस्तान में पैरामिलिट्री फोर्स हेडक्वॉर्टर पर हुआ हमला

रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तान के पेशावर में पैरामिलिट्री फोर्स हेडक्वॉर्टर पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। खबर है कि कॉम्प्लेक्स पर दो सुसाइड बॉम्बर्स ने हमला किया है। इस बीच कई लोगों ने X पर भी लिखा कि उन्होंने पेशावर में फेडरल कॉन्स्टेबलरी हेडक्वॉर्टर से धमाके जैसी आवाज़ सुनी है।