पाकिस्तान में पोलियो के मामले बढ़ने के बाद इस साल तीसरी बार शुरू हुआ टीकाकरण अभियान
पाकिस्तान में पोलियो के नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने देशभर में सोमवार को नया टीकाकरण अभियान शुरू किया ताकि देश के 4.5 करोड़ बच्चों को पोलियो से बचाया जा सके। प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की सलाहकार आयशा रज़ा फारूक ने बताया कि इस साल तीसरी बार टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है जो रविवार तक जारी रहेगा।