पाकिस्तान में मंगलवार की देर रात करीब 40 अज्ञात बंदूकधारियों ने पंजाब जा रहे 7 पंजाबियों का कत्ल कर दिया। इन्हें पहले बस से उतारा गया, फिर पहचान पत्र देखे गए और पंजाबी होने का पता लगने पर लाइन में खड़ाकर गोलियां मार दी गईं। यह हमला पंजाब और बलूचिस्तान को जोड़ने वाले सीमांत ज़िले बरखान में हुआ।