पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने 2024-25 में करीब 10 करोड़ मोबाइल डिवाइस को ब्लॉक कर दिया है। इनमें लगभग 7.2 करोड़ नकली फोन, 2.7 करोड़ क्लोन IMEI वाले फोन और 8.68 लाख चोरी/खोए हुए हैंडसेट शामिल हैं। यह कार्रवाई सुरक्षा कारणों, तस्करी किए गए और नियमों का पालन न करने वाले मोबाइल फोन पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।