पाकिस्तान के पंजाब में बड़ा हादसा, बस पलटने से 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को बड़ा बस हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कराची से डेरा गाजी खान जा रही बस राजनपुर के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा राजमार्ग के निर्माणाधीन हिस्से में हुआ। वहीं, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।