चीन ने पाकिस्तान के कराची में एक मेडिकल सिटी स्थापित करने के लिए $1 बिलियन का निवेश करने में रुचि दिखाई है। गुरुवार को एक चीनी व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी के समक्ष एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बकौल रिपोर्ट्स, यह मेडिकल सिटी पाकिस्तान का पहला पूरी तरह से इंटीग्रेटेड फार्मास्युटिकल और मेडिकल इकोसिस्टम होगा।